• Wed. Feb 4th, 2026
साहित्य, संस्कृति, कला

डॉ. मोहन बैरागी वियतनाम में होंगे सम्मानित

Byadmin

Nov 26, 2022
Please share this post

20वें अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कियें जायेंगे अंलकृत
उज्जैन। लेखक,कवि, संपादक व साहित्यकार डॉ. मोहन बैरागी वियतनाम में सम्मानित होंगे। 20वें अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में डॉ. मोहन बैरागी को नये पाठक पत्रिका सम्मान तथा वियतनाम के प्रथम राष्ट्रपति हो ची मिन्ह स्मृति सम्मान से नवाजा जायेगा।

यह जानकारी देते हुए श्री संतोष सुपेकर ने बातया कि शहर के गीतकार,लेखक व कवि डॉ. मोहन बैरागी आगामी दिसंबर माह में वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर में होने वाले सम्मेलन में शिरकत करेंगें तथा उन्हें 20 वे ंअंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में सम्मानित किया जायेगा। यह सम्मान डॉ. मोहन बैरागी को उनके लेखन कार्य तथा अपनी लिखी हिंदी गीतों की पुस्तक के लिए दिया जायेगा। इस अवसर पर डॉ. बैरागी की नई शोधपरक पुस्तक संवेदना एवं शिल्प : गीतों के संदर्भ में का विमोचन भी किया जावेगा। 13 दिसंबर से 23 दिसंबर तक होने वाली दस दिवसीय इस यात्रा में डॉ. बैरागी वियतनाम के हो ची मिन्ह, डनांग तथा हनोई शहर में आयोजित कविसम्मेलनों तथा अन्य साहित्यिक कार्यक्रमों में काव्यपाठ भी करेंगे।

वरिष्ठ लघुकथाकार श्री संतोष सुपेकर ने आगे बताया कि भारत से लगभग चालीस ख्यातनाम साहित्यकारों का दल इस 20वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता कर रहा है। डॉ. बैरागी की इस उपलब्धि पर शहर तथा देश के साहित्यकारों, समाजसेवियों, पत्रकारों तथा इष्टमित्रों ने बधाई दी है तथा सफल यात्रा की कामना की है।

By admin

One thought on “डॉ. मोहन बैरागी वियतनाम में होंगे सम्मानित”
  1. Can I simply just say what a relief to uncover an individual who actually understands what theyre discussing over the internet. You certainly know how to bring an issue to light and make it important. A lot more people must read this and understand this side of the story. I cant believe youre not more popular since you most certainly possess the gift.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *